अलेप्पो में संघर्ष विराम ख़त्म होते ही झड़प शुरु हुयी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i26788-अलेप्पो_में_संघर्ष_विराम_ख़त्म_होते_ही_झड़प_शुरु_हुयी
सीरिया के अलेप्पो या हलब शहर में रूस द्वारा घोषित संघर्ष विराम का समय ख़त्म होते ही सीरियाई फ़ोर्सेज़ और विदेश समर्थित आतंकियों के बीच झड़प शुरु हो गयी।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct २३, २०१६ १२:४३ Asia/Kolkata
  • 20 अक्तूबर 2016 को पूर्वी हलब में सेना के नियंत्रण वाले इलाक़े पर आतंकियों की फ़ायरिंग के बाद इमारतों से धुआं उठते हुए
    20 अक्तूबर 2016 को पूर्वी हलब में सेना के नियंत्रण वाले इलाक़े पर आतंकियों की फ़ायरिंग के बाद इमारतों से धुआं उठते हुए

सीरिया के अलेप्पो या हलब शहर में रूस द्वारा घोषित संघर्ष विराम का समय ख़त्म होते ही सीरियाई फ़ोर्सेज़ और विदेश समर्थित आतंकियों के बीच झड़प शुरु हो गयी।

यह शहर 2012 से दो हिस्सों में बटा हुआ हुआ है। पश्चिमी भाग पर सीरियाई सेना का नियंत्रण है जबकि पूर्वी भाग में विदेश समर्थित मिलिटेंट्स का क़ब्ज़ा है।

रूस द्वारा घोषित संघर्ष विराम शनिवार की शाम ख़त्म हुआ। इस संघर्ष विराम का समय शुक्रवार को एक दिन के लिए बढ़ाया गया था।

यह संघर्ष विराम हलब के आम लोगों और विदेश समर्थित आतंकियों को शहर छोड़ने के लिए लागू किया गया था।

संघर्ष विराम के दौरान हलब शहर को छोड़ने के लिए लोगों के लिए 8 गलियारे निर्धारित किए गए थे।

रूस के जनरल स्टाफ़ के प्रमुख सिर्गेई रूड्सकोय ने कहा कि आतंकी लोगों को मानव ढाल बनाकर उन्हें इन गलियारों के इस्तेमाल से रोक रहे थे। उन्होंने कहा, “आतंकी संघर्ष विराम का दुरुपयोग कर रहे थे। वे पश्चिमी भाग में घुसपैठ की तय्यारी कर रहे थे।”

सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, शहर को विभाजित करने वाली रेखा पर तोपों की भारी गोलाबारी हुयी। (MAQ/N)