सीरिया में आतंकियों के समर्थन की रूस की आलोचना
रूस के विदेशमंत्रालय ने सीरिया में आतंकी गुट के पश्चिमी और अरब समर्थकों की आलोचना की है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के विदेशमंत्रालय ने रविवार को एक बयान में सीरिया के विरोधी अरब देशों के गुटों से फ़ार्स की खाड़ी के कुछ तटवर्ती देशों के गठबंधन विशेषकर ब्रिटेन, फ़्रांस और ब्रसल्ज की सीरिया में आतंकी कार्यवाहियों की निंदा करने से बचने की आलोचना की है।
इस बयान में आया है कि कुछ पश्चिमी देश, सीरिया में आतंकियों और उनके घटकों की कार्यवाहियों का औचित्य पेश करने के प्रयास में हैं।
सीरिया के विदेशमंत्रालय ने इसी प्रकार कहा कि इन देशों ने इसी प्रकार सीरिया के हलब में मानवीय सहायता पहुंचाने और संघर्ष विराम के प्रयासों की अनदेखी की है जो रूस और सीरिया की भागीदारी से लागू हुआ है।
ज्ञात रहे कि सीरिया के हलब शहर में आतंकी गुटों ने शनिवार की रात संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए इस शहर के कई क्षेत्रों पर मार्टर गोले फ़ायर किए थे। (AK)