मूसिल में मारा गया दाइश का ख़ूंखार जल्लाद
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश का एक ख़ूंखार जल्लाद मूसिल में स्नाइपर की गोली लगने से ढेर हो गया।
इराक़ के मूसिल नगर से प्राप्त समाचारों के अनुसार दाइश का ख़ूंखार जल्लाद उस समय एक स्नाइपर की गोली से ढेर हो गया जब वह मूसिल के चौराहे पर एक इराक़ी युवक की गर्दन काट रहा था।
सूमरिया न्यूज़ एजेंसी के अनुसार मूसिल नगर के अरबी क्षेत्र में स्थित चौराहे पर दर्जनों आतंकवादी एक इराक़ी युवक को दाइश के ख़िलाफ़ हमला करने का आरोपी बता कर मौत की सज़ा देने के लिए एकट्ठा हुए थे। और जैसे ही उस युवक की गर्दन काटने के लिए दाइश के ख़ूंखार जल्लाद ने तलवार उठाई तभी एक स्नाइपर की लोगी उस जल्लाद को आ कर लगी और जल्लाद वहीं ढेर हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार जल्लाद के गोली लगते ही आतंकवादियों में भगदड़ मच गई और आतंकी इधर उधर भागने लगे, साथ ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें कई मूसिल वासी घायल हो गए।
इसी बीच एक आतंकवादी ने उस युवक को गोलियों से भून डाला और उसकी मौत हो गई। (RZ)