टैंकर से पकड़ा गया सद्दाम का भाई
इराक़ी सुरक्षाबलों ने इस देश के पूर्व तानाशाह सद्दाम के भाई को टैंकर से गिरफ़्तार किया है।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सद्दाम का भाई किरकूक में दाइश के साथ मिलकर इराक़ी सुरक्षाबलों के विरुद्ध कार्यवाहियों में व्यस्त था।
करकूक के पुलिस प्रमुख कर्नल सरहद क़ादिर ने सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी को बताया है कि सद्दाम के भाई नज़ार हमूद अब्दुल ग़नी को पानी के एक टैंकर से पकड़ा गया जहां पर वह छिपा बैठा था।
उन्होंने बताया कि सद्दाम का यह भाई, सद्दाम के सत्ताकाल में इराक़ी गुप्तचरसेवा का वरिष्ठ अधिकारी होने के साथ ही सद्दाम के निजी अंगरक्षकों की टीम का मुख्य सदस्य था। सद्दाम के पतन के बाद वह दाइश से जा मिला और पश्चिमी करकूक में आतंकवादी कार्यवाहियां कर रहा था।
जिस समय सद्दाम के भाई को पानी के टैंकर से गिरफ्तार किया गया उस समय उसके पास से भारी मात्रा में शस्त्र और विस्फोटक पदार्थ मिले।