बग़दाद में धमाका, कई लोग हताहत व घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद के केन्द्र में होने वाले आतंकी हमले में कई लोग हताहत व घायल हो गये हैं।
अलबग़दादिया टीवी चैनल की रिपोर्ट के अुनसार, गुरूवार को उत्तरी बग़दाद में होने वाले आतंकी हमले में कम से कम 11 इराक़ी मारे गये हैं।
अंबार प्रांत के आप्रेशनल कमान के कमान्डर इस्माईल अलमहलावी ने घोषणा की है कि अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के बमवर्षक विमानों ने गुरूवार को रतबा शहर के दक्षिण में दाइश के तत्वों को ले जा रही दस गाड़ियों पर हमला किया। इस कार्यवाही में दाइश के 25 आतंकी मारे गये।
दूसरी ओर इराक़ी सेना और कुर्द पीशमर्गा ने मूसिल सिटी के पास के तीन अन्य गांवों को दाइश के आतंकियों के क़ब्ज़े से स्वतंत्र करा लिया है।
नैनवा प्रांत की स्वतंत्रता के अभियान के एक कमान्डर यासीन बक्र का कहना है कि इराक़ी सेना ने दाइश और आतंकियों के साथ होने वाली झड़पों में 19 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया और मूसिल सिटी के एक मुनीरा गांव को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। (AK)