रूस ने हलब पर हवाई हमले का खंडन कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i27175-रूस_ने_हलब_पर_हवाई_हमले_का_खंडन_कर_दिया
रूस के रक्षामंत्रालय ने गुरूवार को घोषणा की है कि रूस और सीरिया के युद्धक विमानों ने पिछले नौ दिनों में हलब शहर से दस किलोमीटर से निकट भी उड़ाने नहीं भरी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २७, २०१६ १५:०३ Asia/Kolkata
  • रूस ने हलब पर हवाई हमले का खंडन कर दिया

रूस के रक्षामंत्रालय ने गुरूवार को घोषणा की है कि रूस और सीरिया के युद्धक विमानों ने पिछले नौ दिनों में हलब शहर से दस किलोमीटर से निकट भी उड़ाने नहीं भरी हैं।

रोइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के परिवर्तनों पर नज़र रखने वाले गुटों और सहायता कर्ताओं का दावा है कि बुधवार को पश्चिमोत्तरी हलब के निकट इदलिब क्षेत्र के गांव पर सीरिया और रूस के युद्धक विमानों ने बमबारी की जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गये।

यह एेसी स्थिति में है कि रूस के रक्षामंत्रालय ने गुरूवार को जारी होने वाले एक बयान में कहा कि पिछले नौ दिनों से सीरिया और रूस के किसी भी युद्धक विमान ने आप्रेशन में भाग नहीं लिया।

रूस और सीरिया ने पिछले सप्ताह हलब में मानवीय सहायता के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की थी किन्तु इस संघर्ष विराम के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ और आतंकवाद से मुक़ाबला करने का दावा करने वाले देशों ने कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की। (AK)