बहरैन में खुलने वाली है ब्रिटेन की सैन्य छावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i27379-बहरैन_में_खुलने_वाली_है_ब्रिटेन_की_सैन्य_छावनी
ब्रिटिश मीडिया ने बहरैन में शीघ्र की सैन्य छावनी खुलने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३०, २०१६ ११:४३ Asia/Kolkata
  • बहरैन में खुलने वाली है ब्रिटेन की सैन्य छावनी

ब्रिटिश मीडिया ने बहरैन में शीघ्र की सैन्य छावनी खुलने की सूचना दी है।

प्रेस टीवी ने डेलीमेल के हवाले से रिपोर्ट दी है कि बहरैन में ब्रिटेन की नौसेना की छावनी का उद्घाटन अलगे महीने होगा जो पिछले 40 वर्षों में फ़ार्स की खाड़ी में ब्रिटेन की पहली स्थाई छावनी होगी। इस सैन्य छावनी में ब्रिटिश युद्ध पोत भी तैनात किए जाएंगे।

इस रिपोर्ट के आधार पर बहरैन की मिना सलमान बंदरगाह पर स्थित ब्रिटिश छावनी में लगभग छह सौ सैनिक तैनात किए जाएंगे। वर्ष 2014 में उस समय के ब्रिटिश विदेशमंत्री फ़िलिप हेमंड की उपस्थिति में इस सैन्य छावनी का उद्घाटन किया गया।

बहरैन में ब्रिटेन की सैन्य छावनी के बनने पर चिंता व्यक्त करने वाले आलोचकों का कहना है कि ब्रिटेन, बहरैन को अपने हथियारों के भंडार के रूप में प्रयोग कर रहा है। आलोचकों का कहना है कि ब्रिटेन ने आले ख़लीफ़ा शासन के साथ अपने सैन्य व व्यापारिक मामलों से मानवाधिकारों की बलि चढ़ा रहा है।

बहरैनी शासन देश में स्वतंत्रता, स्वाधीनता और न्याय की मांग करने वालों का भरपूर दमन कर रहा है। (AK)