हलब में सीरिया सरकार का विरोधी कमान्डर ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i27409-हलब_में_सीरिया_सरकार_का_विरोधी_कमान्डर_ढेर
पश्चिमी हलब में फ़्री सीरियन आर्मी का एक कमान्डर अशरफ़ हम्मूद एवज़ उर्फ़ अबू उमर मारा गया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct ३०, २०१६ १८:०५ Asia/Kolkata
  • हलब में सीरिया सरकार का विरोधी कमान्डर ढेर

पश्चिमी हलब में फ़्री सीरियन आर्मी का एक कमान्डर अशरफ़ हम्मूद एवज़ उर्फ़ अबू उमर मारा गया।

इसी के साथ रिपोर्ट में बताया गया है कि जैशुल इस्लाम नामक आतंकी गुट का एक सैन्य कमान्डरअबू अहमद बादिया पश्चिमी हलब में मारा गया। सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी ने बताया कि सीरिया की सेना और फ़त्हे हलब नामक आतंकी संगठन के बीच हलब के सलाहुद्दीन मोहल्ले में भीषण झड़पें हुईं। सीरिया के सरकारी टीवी चैनल ने भी अपनी एक रिपोर्ट में हलब में आतंकियों की एक बक्तरबंद गाड़ी और टैंक के तबाह होने की सूचना दी है।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार पश्चिमी हलब में फ़ैमिली-हूस नामक क्षेत्र में फ़्री सीरियन आर्मी के 11 लोगों को हताहत कर दिया।

सीरिया की समाचार एजेन्सी साना ने लिखा है कि सेना ने पश्चिमी हलब के मनियान क्षेत्र में एक ट्रक बम को धमाके से उड़ा दिया जिसमें सैकड़ों किलो ग्राम विस्फोट पदार्थ लदे हुए थे। (AK)