सीरिया की सेना ने मार गिराए आतंकवादियों के कई ड्रोन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i27448-सीरिया_की_सेना_ने_मार_गिराए_आतंकवादियों_के_कई_ड्रोन
सीरिया के सैनिकों ने आतंकवादियों के कम से कम सात ड्रोन मार गिराए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१६ ०४:३५ Asia/Kolkata
  • सीरिया की सेना ने मार गिराए आतंकवादियों के कई ड्रोन

सीरिया के सैनिकों ने आतंकवादियों के कम से कम सात ड्रोन मार गिराए।

सीरिया के एक सैनिक सूत्र ने बताया है कि रविवार की शाम देश के सैनिकों ने आतंकवादियों के 4 ड्रोन को एक साथ नष्ट कर दिया।  इसी प्रकार सीरिया के सैनिकों ने रविवार की सुबह भी दरआ से 20 किलोमीटर उत्तर में स्थित दरआ में आतंकवादियों के 3 ड्रोन को ध्वस्त किया था।  सीरिया में सक्रिय आतंकवादी, अपनी पहुंच से दूर क्षेत्रों पर आक्रमण करने के लिए छोटे ड्रोन का प्रयोग करते हैं।  अबतक सीरिया की सेना ने विस्फोटक पदार्थों से भरे आतंकवादियों के कई ड्रोन ध्वस्त किये हैं।

रविवार को ही तुर्की के सैनिकों ने दरआ में हमला करके नुस्रा फ्रंट के एंटी एयरक्राफ़्ट को नष्ट कर दिया।  ज्ञात रहे कि हालिया दिनों में सीरिया की सेना को रणक्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय सफलताएं मिल रही हैं।