यमनी सेना ने गिराया सऊदी अरब का टोही ड्रोन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i27658-यमनी_सेना_ने_गिराया_सऊदी_अरब_का_टोही_ड्रोन
यमन की सेना ने सऊदी अरब के एक टोही ड्रोन को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०१६ ११:३२ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना ने गिराया सऊदी अरब का टोही ड्रोन

यमन की सेना ने सऊदी अरब के एक टोही ड्रोन को मार गिराया है।

अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के दक्षिण में स्थित असीर के क्षेत्र में उड़ान भर रहे इस ड्रोन को यमनी सेना ने पहचान लिया और फिर उसे ध्वस्त कर दिया। सऊदी अरब के जासूसी विमान, यमनी बलों और उनकी सैन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए यमन की वायु सीमा में उड़ान भरते हैं लेकिन यमन की सेना एयर डिफ़ेंस इकाई की उन्हें मार गिराती है।

सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 को यमन पर अपने वायु हमले शुरू किए थे और संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार अबतक उसके हमलों में दस हज़ार से अधिक यमनी नागरिक मारे जा चुके हैं। (HN)