मूसिल में दाइश के मोर्चे तबाह + वीडिओ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i27676-मूसिल_में_दाइश_के_मोर्चे_तबाह_वीडिओ
नैनवा प्रांत के आॅप्रेशनल कमांडर ने कहा है कि मूसिल में दाइश के मोर्चे तेज़ी से तबाह होते जा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०१६ १३:४० Asia/Kolkata

नैनवा प्रांत के आॅप्रेशनल कमांडर ने कहा है कि मूसिल में दाइश के मोर्चे तेज़ी से तबाह होते जा रहे हैं।

नज्म अलजबूरी ने बुधवार को मूसिल की स्वतंत्रता के अभियान में इराक़ी बलों की बढ़त की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस शहर में आतंकी गुट दाइश के मोर्चे तेज़ी से ध्वस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा लेकिन असैनिकों की जान की रक्षा के लिए मूसिल के केंद्र की ओर सावधानी से प्रगति की जा रही है। उन्होंने बताया कि मूसिल के दक्षिण की ओर साठ से अधिक गांवों को मुक्त करा लिया गया है और इससे दक्षिण की ओर से इराक़ी बलों की बढ़त में तेज़ी आ रही है। अलजबूरी ने स्वयंसेवी बलों के साहस और दक्षिण की ओर से दाइश को मिलने वाली रसद का मार्ग बंद करने की उनकी तीव्र कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि यह बल मूसिल की स्वतंत्रता में अत्यंत अहम भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें: मूसिल की स्वतंत्रता के अभियान में 1100 दाइश के आतंकी ढेर

दूसरी ओर  इराक़ के स्वयंसेवी बल के प्रवक्ता अहमद अलअसदी ने भी कहा है कि इराक़ी बलों की सबसे बड़ी प्राथमिकता मूसिल को स्वतंत्र कराना और इस देश के लोगों की घेरेबंदी को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि दाइश के अधिकतर आतंकी सीरिया से इराक़ में घुसे हैं और मूसिल को मुक्त कराने के बाद हम सीरिया व इराक़ की सीमा को सील कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर इराक़ की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीरिया के भीतर आतंकियों से लड़ने की आवश्यकता हुई तो हम इस देश की सरकार के समन्वय से सीरिया में प्रविष्ट हो जाएंगे। (HN)