इराक़ी सेना मूसिल सिटी के एयरपोर्ट के निकट पहुंची
इराक़ी सेना मूसिल सिटी में अपनी प्रगति जारी रखते हुए इस शहर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट पहुंच गयी है।
फ़ुरात न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी सेना के कमान्डर राए शाकिर जौदत ने कहा कि इराक़ी सेना ने ने दक्षिणी मूसिल के कई गांवों को आतंकियों के नियंत्रण से से स्वतंत्र करा लिया है।
उनका कहना था कि स्वयं सेवी बलों ने पश्चिमी मूसिल के सैफ़ नामक पहाड़ी पर नियंत्रण कर लिया है। इराक़ी सेना के कमान्डरने कहा कि स्वयं सेवी बलों ने दाइश के उन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया जो शहर की पश्चिमी इमारतों में छिपे हुए थे।
इराक़ी सेना के कमान्डर ने कहा कि आतंकवाद निरोधक टीम दसियों आत्मघाती हमलावरों को मूसिल के कूकजली क्षेत्र में घेरे में लेने के बाद मारने में सफल रहे। उनका कहना था कि दाइश के यह आतंकी आत्मघाती बेल्ट पहने हुए थे।
ज्ञात रहे कि इराक़ी सेनाएं इस समय मूसिल में आतंकियों से युद्ध कर रही हैं और क्षेत्र के अधिकतर लोग अपने घरों में और दाइश ने उनको घर बार छोड़ने की अनुमति नहीं दी है। (AK)