हलब से निकलने के लिए आतंकियों को अंतिम मोहलत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i27727-हलब_से_निकलने_के_लिए_आतंकियों_को_अंतिम_मोहलत
सीरिया में सशस्त्र सेना की उच्च कमान ने आतंकियों से कहा है कि वे शुक्रवार को लागू किए जाने वाले संघर्ष विराम को अंतिम अवसर के रूप में इस्तेमाल करते हुए हलब से निकल जाएं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov ०३, २०१६ ०९:१९ Asia/Kolkata
  • हलब से निकलने के लिए आतंकियों को अंतिम मोहलत

सीरिया में सशस्त्र सेना की उच्च कमान ने आतंकियों से कहा है कि वे शुक्रवार को लागू किए जाने वाले संघर्ष विराम को अंतिम अवसर के रूप में इस्तेमाल करते हुए हलब से निकल जाएं।

सीरियाई सेना की उच्च कमान ने बुधवार की रात एक बयान जारी करके कहा है कि शुक्रवार कत सुबह 9 बजे से रात 7 बजे तक  पूर्वी हलब से सशस्त्र लोगों और आम नागरिकों के बाहर निकलने के लिए पहले से निर्धारित सभी रास्ते खुले रहेंगे। बयान में कहा गया है कि ‌आतंकी गुटों द्वारा पूर्वी हलब की घेराबंदी तोड़ने की हर कोशिश को विफल बनाने के बाद सेना, अधिक रक्तपात से बचने के लिए शुक्रवार को एक और अवसर दे रहे है ताकि जो भी चाहे पूर्वी हलब से निकल जाए। बयान में सभी सशस्त्र लोगों से कहा गया है कि इस मानवीय अवसर से लाभ उठाते हुए अपने निजी हथियारों के साथ उनके लिए निर्धारित किए गए दो मार्गों से हलब से निकल जाएं।

 

इस बीच सीरिया की सेना ने हमा प्रांत के कई अन्य क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना के अनुसार सीरियाई सेना ने उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी हमा के कई क्षेत्रों से आतंकियों को खदेड़ दिया है जिसके दौरान अनेक आतंकी मारे गए और उनके सैन्य उपकरण व वाहन नष्ट हो गए। (HN)