अमरीका, सीरिया में आतंकियों का प्रयोग कर रहा हैः बश्शार असद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i27766-अमरीका_सीरिया_में_आतंकियों_का_प्रयोग_कर_रहा_हैः_बश्शार_असद
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शा असद ने कहा है कि पश्चिम विशेषकर अमरीका, सीरिया में हालिया संघर्ष विराम की विफलता का ज़िम्मेदार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०३, २०१६ १५:०१ Asia/Kolkata
  • अमरीका, सीरिया में आतंकियों का प्रयोग कर रहा हैः बश्शार असद

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शा असद ने कहा है कि पश्चिम विशेषकर अमरीका, सीरिया में हालिया संघर्ष विराम की विफलता का ज़िम्मेदार हैं।

बश्शार असद ने सर्बिया के समाचारपत्र पुलेटिका से बात करते हुए देश में संकट उत्पन्न करने में पश्चिम की मूख्य भूमिका की आलोचना की।  उन्होंने कहा कि अमरीका और कुछ पश्चिमी देश सीरिया में आतंकियों को हथकंडे के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।

सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीका, सीरिया में केवल उसी समय संघर्ष के लिए प्रयास करता है जब आतंकियों की हालत पतली होती है और।  उन्होंने कहा कि कुछ देश संघर्ष विराम का दुरूपयोग करते हुए आतंकियों की रणनैतिक व सामरिक सहायता करते हैं।

बश्शार असद ने कहा कि रूस आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में गंभीर है किन्तु अमरीकियों ने अपनी नीतियों को अलग ही बना रखा है और पश्चिमी देश सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप का औचित्य पेश करने के लिए मानवता के विषय को ढाल बना रहे हैं जबकि वे वास्तव में आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यमन युद्ध का जारी रहना, अमरीका और ब्रिटेन के हित में- अंसारुल्लाह

सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि सऊदी अरब, क़तर और तुर्की केवल पश्चिम के हथकंडे हैं और अमरीका के हित में काम करते हैं। बश्शार असद ने सीरिया के बारे में मास्को और वाशिंग्टन के मध्य संभावित समझौते के बारे में कहा कि यह असंभव है क्योंकि रूस की नीतियां हितों और मूल्यों पर आधारित हैं और वह अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का सम्मान करता है किन्तु अमरीकी, आतंकवाद को हथकंडे के रूप में प्रयोग करने का प्रयास करते रहते हैं। (AK)