बग़दाद, श्रंखलाबद्ध बम धमाकों में 10 की मौत, 37 अन्य घायल
Nov ०५, २०१६ २१:५५ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद में और उसके आसपास के इलाक़ों में श्रंखलाबद्ध बम धमाकों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए हैं।
शनिवार को बग़दाद के शेख़ उमर इलाक़े के एक बाज़ार में होने वाले बम धमाके में 3 लोग हताहत और 9 अन्य घायल हो गए।
दूसरे धमाके बग़दाद से 25 किलोमीटर की दूरी पर अबू ग़ुरैब क़स्बे के अल-रशीद इलाक़े में हुए।
अभी तक किसी गुट ने इन धमाकों की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।
हालांकि इस प्रकार की आतंकवादी कार्यवाहियां तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश करता रहता है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के मुताबिक़, अक्तूबर में इराक़ में आतंकवादी कार्यवाहियों और आतंकवाद विरोधी अभियान में मरने वालों की संख्या 1,792 और घायलों की संख्या 1,358 हो गई है। msm
टैग्स