मूसिल का स्वतंत्रता अभियान रूकने वाल नहीं- स्वयंसेवी बल
इराक़ के स्वयंसेवी बलों की ओर से घोषणा की गई है कि मूसिल अभियान के कमज़ोर पड़ने पर आधारित समाचार निराधार हैं।
अल आलम टीवी चैनल ने मूसिल सिटी की स्वतंत्रता के अभियान की रिपोर्ट देते हुए कहा कि पश्चिमी मूसलि में स्वयं सेवी बलों की कार्यवाही के रुकने के बारे में जो समाचार प्रकाशित हो रहे हैं, वास्तविकता से उनका कोई नाता नहीं है।
अलआलम टीवी चैनल के रिपोर्टर ने इसी प्रकार कहा कि स्वयं सेवी बलों ने रविवार को पश्चिमी मूसिल में ख़रबा यज़ीद नामक गांव को स्वतंत्र कराने का अभियान आरंभ कर दिया।
इसी प्रकार इन बलों ने मूसिल की दक्षिणी पट्टी में अदन, अलकरामा और तहरीर स्क्वायर की स्वतंत्रता की कार्यवाही आरंभ की है।
नैनवा अभियान के कमान्डर ने दक्षिण पश्चिमी के ज़ाब क्षेत्र के रज़्ज़ाक़िया गांव की स्वतंत्रता की सूचना दी। उनका कहना था कि रविवार की सुबह इस क्षेत्र पर इराक़ का राष्ट्रीय ध्वज लहरा दिया गया। (AK)