मूसिल में पीशमर्गा बल प्रवेश नहीं करेगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i28108-मूसिल_में_पीशमर्गा_बल_प्रवेश_नहीं_करेगा
बगदाद और अरबील के मध्य होने वाली सहमति के अनुसार पीशमर्गा बल मूसिल में प्रवेश नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०७, २०१६ १२:३० Asia/Kolkata

बगदाद और अरबील के मध्य होने वाली सहमति के अनुसार पीशमर्गा बल मूसिल में प्रवेश नहीं करेगा।

इराक के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने इस देश के कुर्दीस्तान क्षेत्र के प्रमुख मसऊद बारेज़ानी ने मूसिल नगर की आज़ादी सहित परस्पर रूचि के विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया है।

मसऊद बारेज़ानी के कार्यालय के प्रमुख फोवाद हुसैन ने पीशमर्गा बल के मूसिल नगर में प्रवेश के बारे में एक बार फिर देकर कहा है कि बगदाद और अरबील के मध्य होने वाली सहमति के अनुसार पीशमर्गा बल मूसिल में प्रवेश नहीं करेगा।

उल्लेखनीय है कि मसऊद बारेज़ानी ने कुछ दिन पूर्व हैदर अलएबादी को आश्वासन दिया था कि वह आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले के बहाने सीमा के विस्तार के प्रयास में नहीं हैं।

बगदाद और अरबील को संयुक्त दुश्मन का सामना है और दोनों को जिन ख़तरों का सामना है उस पर नियंत्रण पाने के लिए बगदाद और अरबील के मध्य संबंधों का बेहतर होना आवश्यक है।

इस प्रकार का दृष्टिकोण इस बात का सूचक है कि बगदाद और अरबील के संबंधों में नया अध्याय खुल रहा है। संयुक्त दुश्मन का होना इस समय बगदाद और अरबील के अधिकारियों के मध्य संबंधों की कड़ी बन गया है।

दोनों पक्षों के दृष्टिकोणों का विशेषकर रक्षा के क्षेत्र में निकट होना महत्वपूर्ण है और वह राष्ट्रीय सुरक्षा को मज़बूत बनाने में बहुत प्रभावी होगा और यह इराक में एक महत्वपूर्ण बात है।

इसी परिप्रेक्ष्य में इराकी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने मूसिल को आतंकवादी गुट दायिश से आज़ाद कराने के बारे में कुर्द अधिकारियों से संयुक्त कार्यक्रम के संबंध में बातचीत की है।

इराकी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी और कुर्दीस्तान क्षेत्र के प्रमुख मसऊद बारेज़ानी के मध्य होने वाली भेंट के अवसर पर सैनिक अधिकारियों की उपस्थिति इस बात की सूचक है कि वार्ता का केन्द्र बिन्दु दाइश से मुकाबले में सुरक्षा और सैनिक स्थिति को मजबूत करना है।

जिस चीज़ का इंकार नहीं किया जा सकता वह यह है कि इराक इस समय संवेदनशील समय से गुज़र रहा है और इस समय उसे हर समय से अधिक समरसता व सहकारिता की आवश्यकता है। MM