सऊदी अरब ने यमन पर क्लस्टर बम बरसाए
यमन पर अतिक्रमणकारी सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने एक बार फिर क्लस्टर बम बरसाए।
सऊदी युद्धक विमानों ने दक्षिणी यमन में कई सैन्य छावनियों पर क्लस्टर बम की बमबारी की। सोमवार को हुई इस बमबारी में सीमावर्ती प्रांत नजरान में शबका और मख़रूक़ छावनियों को निशाना बनाया गया।
सऊदी अरब के अतिक्रमण के जवाब में यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने दक्षिणी सऊदी अरब के क्षेत्रों में सैन्य छावनियों को निशाना बनाया। इस कार्यवाही के दौरान जहफ़ान छावनी में सऊदी सेना के हथियारों का भंडार तबाह हो गया।
यमनी फ़ोर्सेज़ ने इसी तरह दक्षिणी सऊदी अरब की क़ंबूर सैन्य छावनी और मोवस्सम इलाक़े पर मॉर्टर गोले मारे। इस कार्यवाही में सऊदी अरब के कई भाड़े के सैनिक मारे गए।
इसी प्रकार यमनी फ़ोर्सेज़ ने देश के मआरिब और तइज़ प्रांतों में कार्यवाही की, जिसमें सऊदी अरब के कई भाड़े के सैनिक मारे गए।
ज्ञात रहे आले सऊद शासन का अमरीका और कुछ अरब देशों के समर्थन से मार्च 2015 से यमन पर हमला जारी है। (MAQ/N)