यूरोपीय राजनयिकों का गज़्ज़ा पट्टी का दौरा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i28255-यूरोपीय_राजनयिकों_का_गज़्ज़ा_पट्टी_का_दौरा
यूरोपीय राजनयिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हानून-पास के रास्ते गज़्ज़ा पट्टी में प्रवेश किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०८, २०१६ १७:०५ Asia/Kolkata
  • यूरोपीय राजनयिकों का गज़्ज़ा पट्टी का दौरा

यूरोपीय राजनयिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हानून-पास के रास्ते गज़्ज़ा पट्टी में प्रवेश किया है।

फ़िलिस्तीन के सूचना केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीनी जनसंपर्क परिषद के अध्यक्ष बासिम नईम ने कहा है कि यूरोपीय राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल हामून-पास के रास्ते गज़्ज़ा पट्टी के दौरे पर आया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल के दौरे का उद्देश्य गज़्ज़ा के युद्धग्रस्त और इस्राईल द्वारा परिवेष्टन वाले क्षेत्रों में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करना है।

 

फ़िलिस्तीनी जनसंपर्क परिषद के प्रमुख ने पूरे क्षेत्र पर गज़्ज़ा की ख़राब स्थिति और उसके परिणाम के प्रभाव के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि यूरोपीय देशों के राजनयिक अपने कुछ घंटों के गज़्ज़ा दौरे में गज़्ज़ा वासियों की तेज़ी से ख़राब होती आर्थिक स्थिति को नज़दीक से देखकर समीक्षा करेंगे।

बासिम नईम के अनुसार यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल गज़्ज़ा पट्टी में मौजूद स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाक़ात करेगा।

 

इस अवसर पर मध्यपूर्व में शांति प्रक्रिया में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत निकोलोफ़ मलादीनोफ़ ने कहा है कि गज़्ज़ा की ख़राब होती आर्थिक स्थिति के कारण यहां की जनता आर्थिक दृष्टि से अत्यंत दयनीय स्थिति में जीवन व्यतीत कर रही है।

ज्ञात रहे कि अतिक्रमणकारी ज़ायोनी शासन ने 2007 से फ़िलिस्तीन की गज़्ज़ा पट्टी का परिवेष्टन कर रखा है। (RZ)