पैर नहीं पर दाइश के चंगुल से फ़रार + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i28471-पैर_नहीं_पर_दाइश_के_चंगुल_से_फ़रार_वीडियो
सीरिया में एक कुर्द शरणार्थी, जो दोनों पैरों से अपंग है, दाइश के चंगुल से फ़रार होने में सफल हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ११, २०१६ १३:१६ Asia/Kolkata

सीरिया में एक कुर्द शरणार्थी, जो दोनों पैरों से अपंग है, दाइश के चंगुल से फ़रार होने में सफल हो गया।

पूर्वोत्तरी सीरिया के क़ामिशली नगर का रहने वाला बिलींद नामक कुर्द मूल का सीरियाई नागरिक जो दोनों पैरों से अपंग है, अपने परिवार के साथ दाइश के चंगुल से फ़रार हो कर इराक़ी कुर्दिस्तान पहुंचने में सफल हो गया। व्हील चेयर का प्रयोग करने वाले बिलींद को इराक़ी कुर्दिस्तान के गोइलान शरणार्थी कैम्प में पहुंचने के लिए अत्यंत कठिन रास्तों और पहाड़ियों से गुज़रना था लेकिन उन्होंने अदम्य साहस और बेजोड़ इच्छा शक्ति का प्रदर्शन करते हुए इन सारी रुकावटों को पार कर लिया और इराक़ी कुर्दिस्तान पहुंच गए।

 

बिलींद इस समय शरणार्थी शिविर में युवाओं को टेबल टेनिस और वेट लिफ़्टिंग सिखाते हैं और उनके साथ फ़ुटबाॅल खेलते हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स के विभिन्न मैदानों में काम किया है और वर्ष 2012 में वेट लिफ़्टिंग में स्थानीय स्तर पर मेडल भी जीता था। इस अपंगे खिलाड़ी का कहना है कि इंसान को हमेशा सिर्फ़ अपनी ज़रूरतों के बारे में नहीं सोचना चाहिए बल्कि कभी कभी कुछ चुनौतियों का भी सामना करना चाहिए ताकि उसके निकटवर्ती लोग उसे अपना आदर्श बनाएं। (HN)