अज़ान पर प्रतिबंध का प्रस्ताव ज़ायोनी मंत्रिमंडल ने किया पारित,
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i28717-अज़ान_पर_प्रतिबंध_का_प्रस्ताव_ज़ायोनी_मंत्रिमंडल_ने_किया_पारित
ज़ायोनी मंत्रीमण्डल ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की मस्जिदों से अज़ान पर प्रतिबंध के प्रस्ताव को पारित कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १४, २०१६ ०५:४४ Asia/Kolkata
  • अज़ान पर प्रतिबंध का प्रस्ताव ज़ायोनी मंत्रिमंडल ने किया पारित,

ज़ायोनी मंत्रीमण्डल ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की मस्जिदों से अज़ान पर प्रतिबंध के प्रस्ताव को पारित कर दिया है।

अलमयादीन टीवी चैनेल ने ज़ायोनी संचार माध्यमों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि ज़ायोनी शासन की न्यायपालिका की समिति ने रविवार को मस्जिदों से अज़ान पर प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित किया है।

अवैध ज़ायोनी शासन का दावा है कि अज़ान की आवाज़ दूसरों के लिए परेशानी का कारण है अतः इसे रुकवाया जाए।  ज़ायोनी शासन ने यह प्रस्ताव एेसी स्थिति में पारित किया है कि जब हाल ही में ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने कहा था कि ज़ायोनी शासन एेसा शासन है जो सभी धर्मों की आज़ादी का सम्मान करता है।

इसी बीच ज़ायोनी मंत्रीमण्डल ने जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर फिलिस्तीनी क्षेत्रों में बनाए गए घरों को क़ानूनी घोषित किया है।  ज्ञात रहे कि यह घर उन यहूदियों द्वारा बनवाए गए हैं जो अवैध ढंग से इन फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में प्रविष्ट हुए हैं।