इराक़, राजधानी बग़दाद में धमाका, 9 हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i28888-इराक़_राजधानी_बग़दाद_में_धमाका_9_हताहत_व_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में होने वाले धमाके में 9 लोग हताहत व घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १५, २०१६ २१:१३ Asia/Kolkata
  • इराक़, राजधानी बग़दाद में धमाका, 9 हताहत व घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में होने वाले धमाके में 9 लोग हताहत व घायल हो गये।

इराक़ी समाचार एजेन्सी अलग़द प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बग़दाद के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र सैयदिया के एक व्यापारिक केन्द्र में मंगलवार को होने वाले धमाके में दो लोग हताहत व सात अन्य घायल हो गये।

इससे पहले सोमवार को भी बग़दाद के दक्षिणी क्षेत्रो में होने वाले विभिन्न धमाकों में तीन लोग हताहत व कम से कम 22 अन्य घायल हो गये थे।

इराक़ के संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि मंडल ने पिछले मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अक्तूबर के महीने में एक हज़ार सात सौ से अधिक इराक़ी अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।

इस रिपोर्ट के आधार पर बग़दाद में 268 लोग हताहत व 807 लोग घायल हुए हैं जो पिछले महीनों की तुलना में सबसे अधिक है।

इराक़ में आतंकी हमला एेसी स्थिति में हुआ है कि इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बल दाइश के चंगुल से स्वतंत्र कराने की कार्यवाही में व्यस्त है।

इराक़ में मूसिल दाइश का अंतिम सबसे बड़ा गढ़ है। (AK)