अगर ट्रम्प आतंकियों से लड़ें तो सीरिया उनके साथ होगाः असद
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प आतंकियों से लड़ें तो दमिश्क़ उनका घटक होगा।
बश्शार असद ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर ट्रम्प आतंकियों से युद्ध करते हैं तो सीरिया, रूस, ईरान और वे अन्य देश जो आतंकियों को पराजित करना चाहते हैं, उनके स्वाभाविक घटक होंगे। उन्होंने इस प्रश्न के जवाब में कि उन्हें डोनल्ड ट्रम्प से क्या अपेक्षा है? कहा कि आशा है कि अमरीका निष्पक्ष रहेगा, अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का सम्मान करेगा, अन्य देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा और सीरिया में आतंकियों का समर्थन बंद करेगा।
ज्ञात रहे कि अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीनी से टेलीफ़ोन पर बात करते हुए, सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद को आतंकवाद से संघर्ष के लिए सबसे अच्छा विकल्प बताया था। उन्होंने कहा था कि वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि सीरिया के राष्ट्रपति इस देश के युद्ध के दौरान पनपने वाले आतंकवाद से संघर्ष के लिए सबसे अच्छा विकल्प और सबसे अच्छा साधन हैं। (HN)