पश्चिमी सीरिया में दसियों आतंकी ढेर
देश के पश्चिमी क्षेत्र में सेना की कार्यवाही में दाइश के दसियोंआतंकी मारे गये हैं।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, देश के पश्चिमी क्षेत्र दैरिज़्ज़ूर में सैन्य हवाई अड्डे की रक्षा कर रहे सैनिकों ने शुक्रवार की सुबह हवाई अड्डे के पूर्वी भाग में दाइश कें आतंकियों की घुसपैठ के प्रयास को विफल बना दिया।
इन झड़पों में दाइश के 26 आतंकी मारे गये और दर्जनों घायल हुए तथा सेना ने उनके कई सैन्य उपकरणों को तबाह कर दिया। दैरिज़्ज़ूर के सैन्य हवाई अड्डे पर पिछले महीनों के दौरान दाइश की ओर से दसियों बार हमले हो चुके हैं।
सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि सीरिया की सेना ने पूर्वी हलब में आतंकियों के ठिकानों पर अपने हमलों को और तेज़ कर दिया है जिसका लक्ष्य हलब के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा पट्टी को और अधिक सुरक्षित करना है।
उधर पूर्वी हलब के मोहल्लों में मौजूद आतंकियों ने हलब के पश्चिमी मोहल्लों पर मीज़ाइल और विस्फोटक कैप्सूलों से हमला किया है। इन हमलों में कितने लोग हताहत व घायल हुए हैं इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। (AK)