26 वर्षीय फ़िलिस्तीनी युवक इस्राईली सैनिकों के हाथों शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29125-26_वर्षीय_फ़िलिस्तीनी_युवक_इस्राईली_सैनिकों_के_हाथों_शहीद
ज़ायोनी सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी युवक को गोली मारकर शहीद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १८, २०१६ २२:४२ Asia/Kolkata
  • 26 वर्षीय फ़िलिस्तीनी युवक इस्राईली सैनिकों के हाथों शहीद

ज़ायोनी सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी युवक को गोली मारकर शहीद कर दिया है।

फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ़ुल क़दरा ने बताया है कि शुक्रवार को इस्राईली सैनिकों ने ग़ज्ज़ा पट्टी में स्थित अलबरीज कैम्प पर हमला करके 26 वर्षीय फ़िलिस्तीनी युवक को गोली मार दी।

दो दिन पहले भी इस्राईली सैनिकों ने अलबरीज कैम्प पर धावा बोलकर 2 फ़िलिस्तीनी नागरिकों को घायल कर दिया था।

अक्तूबर के महीने में इस्राईली सैनिकों ने जॉर्डन नदी के पश्चिमी किनारे के विभिन्न इलाक़ों से कम से कम 554 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार किया था।  

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में अक्तूबर 2015 से इस्राईली अत्याचारों के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनियों के आंदोलन का नया चरण जारी है। msm