जर्मन कंपनी ने दी रिश्वत नेतनयाहू को
एक जर्मन कंपनी ने यह बात स्वीकार की है कि उसने अपने उत्पाद बेचने के लिए ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू को रिश्वत दी है।
समाचार एजेंसी क़ुद्सोना के अनुसार, इस जर्मन कंपनी का नाम थिसेनक्राप है और यह मरीन सिस्टम की डिज़ाइन सहित कई प्रकार के उत्पाद में सक्रिय है। इस कंपनी ने शुक्रवार को नेतनयाहू के भ्रष्टाचार से पर्दा उठाते हुए कहा कि उसने नेतनयाहू को कई समझौतों के लिए रिश्वत दी है।
ज़ायोनी टीवी चैनल-10 ने इससे पहले रिपोर्ट में बताया था कि दाफ़ीद शीमरून, नेतनयाहू के निजी वकील हैं जो 1948 की अतिग्रहित भूमि वाले क्षेत्र में थिसेनक्राप कंपनी के प्रतिनिधि हैं।
ज्ञात रहे ज़ायोनी प्रधान मंत्री को न्याय पालिका की ओर से 2003 से 2005 के बीच सत्ता के दुरुपयोग के आरोप का भी सामना है।
नेतनयाहू के ख़िलाफ़ सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का मामला 10 लाख डॉलर लेने का है। उनपर आरोप है कि उन्होंने फ़्रांस के आर्थिक भ्रष्टाचार में फंसे आर्नाडो मीमरान से 10 लाख डॉलर लिए और यह डालर, प्रधान मंत्री के चुनाव प्रचार में ख़र्च किए गए। (MAQ/N)