हलब, सेना ने आतंकियों के मोर्चे तहस नहस कर दिए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29260-हलब_सेना_ने_आतंकियों_के_मोर्चे_तहस_नहस_कर_दिए
सीरिया की सेना और उसके घटकों ने एक सफल अभियान के दौरान हलब शहर के कुछ भाग को आतकंयों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov २०, २०१६ १७:२७ Asia/Kolkata
  • हलब, सेना ने आतंकियों के मोर्चे तहस नहस कर दिए

सीरिया की सेना और उसके घटकों ने एक सफल अभियान के दौरान हलब शहर के कुछ भाग को आतकंयों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सेना ने हलब के उपनगरीय क्षेत्र में रणनैतिक महत्व के स्वामी सूक़ुल जिब्स और बईदीन क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है जबकि पश्चिमी हलब में राशेदीन क्षेत्र में आतंकियों के ठिकानों पर गोलाबारी की है।  इन कार्यवाहियों में आतंकियों को भारी नुक़सान पहुंचा है। 

सीरिया की सेना ने पूर्वी हलब के ज़हूर क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्रों को भी आतंकियों के  नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। सीरिया की सेना ने पश्चिमी हलब के उपनगरीय क्षेत्रों में अरज़ुल जिब्स नामक क्षेत्र को आतंकी गुट जैशुल फ़त्ह के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

हलब के उपनगरीय क्षेत्र में सीरिया और उसके घटक सैनिकों की प्रगति के साथ ही हलब के पूर्वी क्षेत्रों में सैकड़ों नागरिकों ने प्रदर्शन करके इन क्षेत्रों से आतंकवादियों और सशस्त्र गुटों से निकलने की मांग की। शनिवार को आतंकवादियों ने इन शरणार्थियों पर फ़ायरिंग करके कई लोगों को हताहत और घायल कर दिया जो पूर्वी हलब से निकलने का प्रयास कर रहे थे।

मरने वालों में बड़ी संख्या महिलाएं और बच्चों की थी। सीरिया की सेना के परिवेष्टन में होने के बावजूद आतंकवादी गुट, पूर्वी हलब के मोहल्लों को हर दिन मीज़ाइलों और मार्टर गोलों से निशाना बनाते हैं और नागरिकों को मानवीय ढाल के रूप में प्रयोग करने के लिए हलब से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। (AK)