इराक़, राजधानी में होने वाले धमाकों मेंं कई हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29269-इराक़_राजधानी_में_होने_वाले_धमाकों_मेंं_कई_हताहत
इराक़ की राजधानी बग़दाद के दक्षिणी और केन्द्रीय क्षेत्र में होने वाले आतंकी हमले में 20 लोग हताहत व घायल हो गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २०, २०१६ १६:१५ Asia/Kolkata
  • इराक़, राजधानी में होने वाले धमाकों मेंं कई हताहत

इराक़ की राजधानी बग़दाद के दक्षिणी और केन्द्रीय क्षेत्र में होने वाले आतंकी हमले में 20 लोग हताहत व घायल हो गये हैं।

इराक़ के गृहमंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को दक्षिणी बग़दाद के अलयूसूफ़िया क्षेत्र के बाज़ार के निकट एक बम धमाका हुआ जिसमें दो लोग हताहत और 9 अन्य घायल हो गये।

इसी प्रकार केन्द्रीय बग़दाद के शैख़ उमर क्षेत्र के एक रेस्त्रां में होने वाले धमाके में तीन लोग हताहत और छह अन्य घायल हो गये।

इराक़ में संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय ने पिछले सप्ताह अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अक्तूबर के महीने में 1700 सौ से अधिक इराक़ी देश में जारी हिंसाओं के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।

इराक़ में संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर के महीने में सबसे अधिक बग़दाद में लोग हताहत व घयाल हुए हैं जिनमें 268 लोग हताहत और 807 घायल हुए हैं। (AK)