करबला में लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और संचार माध्यम
इराक़ के पवित्र नगर करबला में विश्व के विभिन्न देशों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं की घटना को बहुत से संचार माध्यम कवरेज दे रहे हैं।
करबला में एकत्रित होने वाले इन श्रद्धाुलओं के चित्रों को बहुत से संचार माध्यमों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
रोएटर ने इमाम हुसैन के चेहलुम में करबला पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के चित्र प्रकाशित करते हुए उनमें से कई के साक्षात्कार भी पेश किये हैं। असोसिएटेड प्रेस ने भी अपनी रिपोर्ट में यह बात स्वीकार की है कि बहुत बड़ी संख्या में लोग करबला में इमाम हुसैन के चेहलुम के आयोजन में पहुंचे हैं।
बहुत से स्थानीय संचार माध्यमों ने करबला में इमाम हुसैन के चेहलुम के आयोजन में पहुंचने वालों के चित्र और उनसे बातचीत को प्रकाशित एवं प्रसारित किया है। लेबनान, सीरिया और इराक़ के संचार माध्यमों में इस घटना को बहुत ही प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि करबला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम में लाखों लोगों की उपस्थिति और वहां तक पहुंचने के लिए की जाने वाली पदयात्रा का कई संचार माध्यमों की ओर से बहिष्कार किये जाने के बावजूद इसका व्यापक स्तर पर प्रचार और प्रसार किया जा रहा है।