विदेशी हस्तक्षेप से दाइश कमज़ोर नहीं होगाः इराक़
इराक़ी विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने कहा कि बग़दाद के संबंध में तुर्की की नीति के कारण आतंकवादी गुट दाइश कमज़ोर नहीं होगा।
उन्होंने जर्मन पत्रिकार फ़्रैंकफ़र्टर अलगमायना से इंटर्व्यू में उत्तरी इराक़ में दाइश के नियंत्रण वाले इलाक़ों पर अंकारा के बढ़ते हमले के अंजाम की ओर से सचेत करते हुए कहा कि तुर्की ने अब तक अपने सैनिकों को इराक़ से बाहर निकालने के बग़दाद के किसी भी आदेश पर अमल नहीं किया।
इब्राहीम जाफ़री ने दाइश के अतिग्रहण से मूसिल की आज़ादी के अभियान के बारे में कहा कि इराक़ को जनता के व्यापक समर्थन की छत्रछाया में आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष में तुर्की की ज़रूरत नहीं है क्योंकि विदेशी हस्तक्षेप से आतंकी कमज़ोर नहीं होंगे। उन्होंने मूसिल की आज़ादी के अभियान में इराक़ी फ़ोर्सेज़ को मिली व्यापक सफलताओं की सराहना करते हुए कहा कि इराक़ी सेना के कांधे से कांधा मिलाकर स्वयंसेवी बल के सहयोग के मद्देनज़र, विदेशी सेना की कोई ज़रूरत नहीं है।
ज्ञात रहे तुर्की ने 2015 के अंतिम दिनों में कुर्द पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ को ट्रेनिंग देने के बहाने अवैध तरीक़े से सैकड़ों सैनिक इराक़ के नैनवा प्रांत के केन्द्र मूसिल की बअशीक़ा छावनी रवाना किए। (MAQ/N)