बग़दाद को दहलाने की थी योजना, सेना ने किया विफल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29365-बग़दाद_को_दहलाने_की_थी_योजना_सेना_ने_किया_विफल
इराक़ के सुरक्षा बलों ने बग़दाद में आतंकी हमले की योजना के विफल होने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २१, २०१६ १६:५३ Asia/Kolkata
  • बग़दाद को दहलाने की थी योजना, सेना ने किया विफल

इराक़ के सुरक्षा बलों ने बग़दाद में आतंकी हमले की योजना के विफल होने की सूचना दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ की गुप्तचर सेवा ने एक बयान में कहा कि आतंकी गुट दाइश ने हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम में शामिल श्रद्धालुओं के मध्य धमाका करने की योजना बनाई थी।

इराक़ी सेना ने इस कार्यवाही में तीस बम सहित भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किए हैं। पिछले शनिवार को भी करबला से वापसी के समय चेहलुम में शामिल श्रद्धालुओं के रास्ते में धमाका हुआ था जिसमें कई श्रद्धालु घायल हुए थे।

इराक़ से एक अन्य समाचार यह है कि इराक़ी सेना ने नैनवा प्रांत के केन्द्र मूसिल के कई अन्य क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

इराक़ी सेना ने पूर्वी मूसिल में सलामा और ज़राआ गांव और उत्तर में औरताख़राब गांव को दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

ज्ञात रहे कि मूसिल सिटी की स्वतंत्रता का अभियान 17 अक्तूबर 2016 को प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के आदेश से आरंभ है जिसमें 4 हज़ार कुर्द पीशमर्गा के जवान और 30 हज़ार इराक़ी सैनिक मौजूद हैं। (AK)