इराक़ में षड्यंत्रों से होशियार रहने पर बल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29434-इराक़_में_षड्यंत्रों_से_होशियार_रहने_पर_बल
इराक़ सुन्नी समुदाय के वरिष्ठ धर्मगुरू ने देश को तबाह करने के उद्देश्य से कुछ पक्षों की ओर से षड्यंत्र फ़ैलाने की ओर से सचेत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०१६ १३:३६ Asia/Kolkata
  • इराक़ में षड्यंत्रों से होशियार रहने पर बल

इराक़ सुन्नी समुदाय के वरिष्ठ धर्मगुरू ने देश को तबाह करने के उद्देश्य से कुछ पक्षों की ओर से षड्यंत्र फ़ैलाने की ओर से सचेत किया है।

इराक़ के अलआफ़ाक़ टीवी चैनल के हवाले से कुर्द प्रेस ने रिपोर्ट दी है कि इराक़ के सुन्नी समुदाय के वरिष्ठ धर्म गुरू शैख़ ख़ालिद मुल्ला ने दाइश के चंगुल से स्वतंत्रता के बाद कुर्दिस्तान क्षेत्र की स्वाधीनता के बारे में कुछ पक्षों के प्रयासों की ओर संकेत किया।  उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता के विरुद्ध षड्यंत्र और राष्ट्रीय एकता की योजन को विफल बनाने के लिए पेश की गयी योजनाओं को विफल बनाना, इराक़ के सुन्नी मुसलमानों के हितों के विरुद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि कहा कि देश के सुन्नी मुसलमानों को देश के विभाजन के लिए हर प्रकार के षड्यंत्रों की ओर से होशियार रहना चाहिए।

इराक़ के सुन्नी समुदाय के प्रमुख ने देश में दाइश के आतंकियों के व्यापक अपराधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि जबतक आतंकवाद की राजनैतिक, वित्तीय और वैचारिक जड़ों को काट नहीं दिया जाता तबतक यह आतंकवाद अपने भयावह अपराधों को जारी रखेगा।

ज्ञात रहे कि इराक़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रमुख नचीरवान बारेज़ानी ने इससे पहले कहा था कि उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत के मूसिल सिटी के दाइश के चंगुल से स्वतंत्र होने के बाद कुर्दिस्तान क्षेत्र की स्वाधीनता के प्रयास किए जाएंगे। (AK)