हलब में अहरारुश्शाम का आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29515-हलब_में_अहरारुश्शाम_का_आतंकी_ढेर
सीरिया की सेना ने एक कुख्यात आतंकी अबू हारिस को मार गिराया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २३, २०१६ ११:४९ Asia/Kolkata
  • हलब में अहरारुश्शाम का आतंकी ढेर

सीरिया की सेना ने एक कुख्यात आतंकी अबू हारिस को मार गिराया।

सीरिया में सक्रिय आतंकी गुटों के निकटवर्ती संचार माध्यमों ने अहरारुश्शाम आतंकी गुट के सरग़ना अबू हारिस अलहलबी के मारे जाने की सूचना दी है।  वह सेना के साथ हलब शहर के शैख़ सईद मोहल्ले में होने वाली झड़प में मारा गया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी गुट अहरारुश्शाम ने सीरिया में कई क्षेत्रों में अपने लड़ाकों को भेजा है और हर क्षेत्र के लड़ाकों का एक कमान्डर नियुक्त किया है। यह आतंकी गुट, जैशुल फ़त्ह आतंकी संगठन की शाखा है।

इन आतंकी संगठनों की अधिकतर गतिविधियां, हलब, इदलिब और हमा प्रांतों में जारी हैं किन्तु अन्य क्षेत्रों में यह आतंकी संगठन, फ़्री-सीरियन आर्मी और नुस्रा फ़्रंट के नाम से  सक्रिय हैं जो सीरिया की सशस्त्र सेना के विरुद्ध लड़ रहे हैं।

मार्च 2011 में सीरिया संकट आरंभ होने के समय से पश्चिम के समर्थन से बहुत से आतंकी गुट इस देश में सक्रिय है ताकि वह अपने समर्थकों के लक्ष्यों को व्यवहारिक बना सके किन्तु अभी तक यह गुट अपनी योजनाओं में पूरी तरह विफल रहा है। (AK)