बग़दाद में कई धामके, कई हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29575-बग़दाद_में_कई_धामके_कई_हताहत_व_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले धमाके में 6 लोग हताहत व 21 अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २४, २०१६ ०८:१७ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में कई धामके, कई हताहत व घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले धमाके में 6 लोग हताहत व 21 अन्य घायल हो गये।

शेनहुआ की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की राजधानी बग़दाद के पूर्वोत्तरी बाज़ार में होने वाले कार बम के धमाके में पांच लोग हताहत और 8 अन्य घायल हो गये।

इन धमाकों से आसपास की इमारतों और दुकानों तथा गाड़ियों को भारी नुक़सान पहुंचा। दूसरा धमाका पूर्वी बग़दाद में हुआ जिसमें एक आम नागरिक हताहत और 10 अन्य घायल हो गये। धमाके से आस पास की इमारतों को भारी नुक़सान पहुंचा।

इस रिपोर्ट के आधार पर पश्चिमी बग़दाद में पुलिस की गश्ती टीम के रास्ते में कार बम के एक धमाके में तीन पुलिसर्मी घायल हो गये। इसी प्रकार बग़दाद के दक्षिण में एक अन्य धमाका हुआ जिसमें कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ किन्तु आसपास की इमारतों और गाड़ियों को भारी नुक़सान हुआ।

अभी तक इन धमाकों की ज़िम्मेदारी किसी व्यक्ति या गुट ने स्वीकार नहीं की है किन्तु आम तौर पर इन धमाकों में दाइश के आतंकी लिप्त होते हैं।

विभिन्न मोर्चों पर सेना और स्वयं सेवी बलों के हाथों अपमान जनक पराजय के बाद दाइश के आतंकी आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। (AK)