ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से इस्लामाबाद में भेंट की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29647-ब्रिटेन_के_विदेशमंत्री_ने_पाकिस्तानी_प्रधानमंत्री_से_इस्लामाबाद_में_भेंट_की
आतंकवाद की लड़ाई में पाकिस्तान अब तक 60 हजार से अधिक कुर्बानी दे चुका है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २५, २०१६ १०:०८ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से इस्लामाबाद में भेंट की

आतंकवाद की लड़ाई में पाकिस्तान अब तक 60 हजार से अधिक कुर्बानी दे चुका है

पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार ब्रिटेन के विदेशमंत्री बोरिस जॉन्सन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ से गुरूवार को इस्लामाबाद में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिवर्तनों के बारे में वार्ता की।

पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार इस भेंट में प्रधानमंत्री मोहम्मद नवाज़ शरीफ ने कहा कि उनका देश विश्व में आतंकवाद की भेंट चढ़ने वाला देश है और आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में अब तक वह 60 हज़ार से अधिक कुर्बानी दे चुका है।

नवाज़ शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र के समस्त देशों के साथ अच्छे संबंधों का इच्छुक है और वह अफगानिस्तान में शांति व सुरक्षा की स्थापना और युद्ध की समाप्ति का समर्थन करता है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इसी प्रकार भारत नियंत्रित कश्मीर में इस देश के सुरक्षा बलों के हाथों लोगों के मारे जाने की भर्त्सना की और कहा कि जब तक कश्मीर समस्या का समाधान नहीं होगा इस क्षेत्र में शांति स्थापित नहीं हो सकती।

ब्रिटेन के विदेशमंत्री बोरिस जॉन्सन ने भी क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली कार्यवाहियों का समर्थन किया और कहा कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों वार्ता द्वारा कश्मीर समस्या का समाधान करें।

ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने इससे पूर्व विदेशी मामलों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अज़ीज़ से भेंटवार्ता की थी। ब्रिटेन के विदेशमंत्री का पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन और थल सेना प्रमुख राहिल शरीफ से भी भेंट करने का कार्यक्रम है।

गुरूवार को दो दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे हैं। MM