इराक़ में आतंकी हमला, आतंकियों की पराजय का चिन्हः सीरिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29683-इराक़_में_आतंकी_हमला_आतंकियों_की_पराजय_का_चिन्हः_सीरिया
सीरिया के विदेशमंत्रालय ने इराक़ के शहर हिल्ला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २५, २०१६ १९:५१ Asia/Kolkata
  • इराक़ में आतंकी हमला, आतंकियों की पराजय का चिन्हः सीरिया

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने इराक़ के शहर हिल्ला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के विदेशमंत्रालय ने शुक्रवार को इराक़ के हिल्ला शहर में आतंकी धमाके की निंदा करते हुए कहा कि आतंकी गुट दाइश ने एक और भयावह अपराध किया जिससे पता चलता है कि यह आतंकी गुट मूसिल में इराक़ी सेना स्वयं सेवी बलों से बुरी तरह पराजित हो चुका है।

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने कहा कि हिल्ला शहर में आतंकी गुट दाइश के अपराध, सऊदी अरब, तुर्की और क़तर जैसे आतंकियों के समर्थक देशों और पक्षों की पराजय की खुली निशानी है जिन्होंने आतंकवादियों की वित्तीय और सामरिक सहायताएं की हैं और उनके अपराधों पर पर्दा डालते हैं और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में उसका समर्थन करते हैं।

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने बल दिया कि उनके द्वारा अस्तित्व में लाए गये आतंकवादियों का क्षेत्र में कोई स्थान नहीं है।

इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं विश्व के बहुत से देशों संयुक्त राष्ट्र संघ, रूस, ब्रिटेन, मिस्र, लेबनान और पाकिस्तान ने भी इराक़ के हिल्ला शहर के आतंकवादी हमले की निंदा की थी।

ज्ञात रहे कि एक तेल टैंकर में बम लगाकर हिल्ला के शूमली क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर धमाका किया गया था जिसमें लगभग सौ श्रद्धालु शहीद और दर्जनों घायल हुए थे।

आतंकवादी गुट दाइश ने इस हमले की जि़म्मेदारी स्वीकार की थी। इस पाश्विक हमले में 60 ईरानी श्रद्धालु भी शहीद हुए थे। (AK)