तुर्की में आपातकाल बढ़ाया जा सकता हैः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29845-तुर्की_में_आपातकाल_बढ़ाया_जा_सकता_हैः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने सचेत किया है कि संभवः देश में जारी आपातकाल की स्थिति, तीन महीने के लिए और बढ़ाई दी जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २७, २०१६ १५:२२ Asia/Kolkata
  • तुर्की में आपातकाल बढ़ाया जा सकता हैः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने सचेत किया है कि संभवः देश में जारी आपातकाल की स्थिति, तीन महीने के लिए और बढ़ाई दी जाए।

इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार, रजब तैयब अर्दोग़ान ने शनिवार को एक बार फिर यूरोपीय संघ की आलोचना करते हुए कहा कि देश में विफल सैन्य विद्रोह के बाद लगे आपातकाल की स्थिति को संभवतः तीन महीने के लिए बढाया जा सकता है।

इस रिपोर्ट के आधार पर रजब तैयब अर्दोग़ान का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि यूरोपीय संसद ने गुरूवार को यूरोपीय संघ में तुर्की की सदस्यता के बारे में होने वाली वार्ता को रोकने के पक्ष में मतदान किया था। तुर्की में 15 जुलाई को होने वाले विफल सैन्य विद्रोह के बाद से विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कम से कम 37 हज़ार लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।  इस कार्य के कारण अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तुर्की सरकार की आलोचना की जा रही है। (AK)