पूर्वी हलब से दसियों हज़ार लोग फ़रार
पूर्वी हलब के दस हज़ार शहरी आतंकी गुट के चंगुल से सेना के नियंत्रण वाले क्षेत्रों की ओर फ़रार होने में सफल रहे हैं।
अलआलम टीवी चैनल की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में मौजूद सीरिया के तथाकथित मानवाधिकार केन्द्र ने कहा है कि अब तक लगभग दस हज़ार आम नागरिक हलब के पूर्वी भाग से फ़रार होने में सफल रहे हैं।
हलब के विभिन्न क्षेत्रों में सेना की सफलताओं और आतंकियों की पराजय के बाद आतंकी आम लोगों का जनसंहार कर रहे हैं।
सीरिया में सक्रिय आतंकी सेना की प्रगति को रोकने के लिए सदैव आम लोगों को मानवीय ढाल के रूप में प्रयोग करते रहे हैं।
सीरिया में 2011 से संकट आरंभ हुआ जिसके बाद सऊदी अरब, अमरीका और उसके घटकों के समर्थन प्राप्त आतंकियों ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की क़ानूनी सरकार गिराने का भरसक प्रयास किया जिसमें वह अभी तक सफल नहीं हो सके हैं। (AK)