हलब की आज़ादी की उलटी गिनती शुरु, आतंकियों के समर्थक बौखलाएं
हलब के पूर्वी शहर की पूर्ण स्वतंत्रता की उलटी गिनती आरंभ होने के दृष्टिगत सेना ने इन क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में लेने के लिए अपनी कार्यवाही तेज़ कर दी है।
सीरिया की सेना ने कुछ दिन पूर्व अपने घटकों की सहायता से हलब के पूर्वोत्तरी क्षेत्र को पूर्ण रूप से स्वतंत्र करा लिया था और सेना पूर्वी हलब के दक्षिणी छोर की ओर बढ़ रही है।
सेना की बढ़ती प्रगति से बौखलाए आतंकवादियों के क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्वामी आतंकियों को बचाने के लिए समस्त संसाधनों का प्रयोग कर रहे हैं ताकि सेना की प्रगति को रोका जा सके। इन हथकंडों में से कुछ की ओर संकेत किया जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कूटनयिक प्रयास या सुरक्षा परिषद में संघर्ष विराम के लिए प्रस्ताव पारित कराना है।
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने हालिया दो दिन पहले बश्शार असद के विरुद्ध जो बयान दिया उसने रूस को भी क्रोधित कर दिया। रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा कि उत्तरी सीरिया में हमारा हस्तक्षेप, बश्शार असद की सरकार को गिराने के लिए है। रजब तैयब अर्दोग़ान के इस बयान को हलब में सीरिया की सेना की प्रगति से जोड़ा जा सकता है।
क़तर के मुफ़्ती यूसुफ़ क़रज़ावी ने हलब में सेना की प्रगति पर प्रतिक्रिया व्यक्तक रते हुए कहा कि हलब में हो रहे जनसंहार पर दुनिया को उठ खड़ा होना चाहिए । यूसुफ़ अलक़रज़ावी के बयान को इस परिधि में देखा जा सकता है कि आतंकवादियों के धार्मिक नेता भी हलब में आतंकियों के बचाने के लिए उठ खड़े हुए हैं। (AK)