क़तर, सीरिया में आतंकियों के समर्थन का अगुवा है
संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया फ़के प्रतिनिधि ने कहा है कि हलब में सीरियाई सेना की निरंतर विजय के कारण आतंकी गुटों के प्रतिनिधि सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाना चाहते हैं ताकि आतंकियों को बचा सकें।
बश्शार जाफ़री ने बुधवार को हलब की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित होने वाली सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि आज क़तर, सीरिया में आतंकी गुटों के समर्थन का ध्वजवाहक है। उन्होंने कहा कि सीरिया पर इस्राईल के युद्धक विमानों के हमले भी आतंकियों को बचाने के लिए किए जा रहे हैं। जाफ़री ने कहा कि आतंकी गुटों के प्रतिनिधियों द्वारा सीरियाई नागरिकों के ख़ून का व्यापार, सीरिया की सरकार द्वारा आतंकवाद से संघर्ष के मार्ग में बाधा नहीं डाल सकेगा।
संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के प्रतिनिधि ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आतंकी गुटों ने पूर्वी हलब में बड़ी संख्या में आम नागरिकों का जनसंहार किया है, कहा कि आतंकी, पूर्वी हलब में भेजी गई राहत सामग्री को बेच रहे हैं और आम नागरिकों को मानवीय ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि आज सीरिया के बच्चे बिना किसी भय के पूरी शांति व सुरक्षा के साथ अपने स्कूल जाने के इच्छुक हैं। (HN)