अमेरिका इस्राईल विरोधी प्रस्ताव को वीटो करेगा
अमेरिकी सरकार संयुक्त राष्ट्रसंघ में इस्राईल के विरुद्ध हर प्रकार की एक पक्षीय कार्यवाही को वीटो कर देगी।
तेलअवीव में अमेरिकी राजदूत ने घोषणा की है कि फ्रांस सहित इस्राईल विरोधी समस्त प्रस्तावों को अमेरिका वीटो कर देगा।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार तेलअवीव में अमेरिकी राजदूत डेन शेपीरो (Dan Shapiro) ने गुरूवार को जायोनी शासन के रेडियो के साथ वार्ता में यह बात कही। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि फ्रांस के इस्राईल विरोधी प्रस्ताव का अमेरिका द्वारा वीटो किया जाना फिलिस्तीनी और इस्राईली दोनों पक्षों को विवश करेगा कि वे सीधे रूप से वार्ता की मेज़ पर लौट आयें।
उन्होंने इस बयान के साथ कि पिछले वर्षों की सरकारों के साथ मतभेद होने के बावजूद इस्राईल के संबंध में अमेरिकी नीति परिवर्तित नहीं हुई है, कहा कि अमेरिकी सरकार संयुक्त राष्ट्रसंघ में इस्राईल के विरुद्ध हर प्रकार की एक पक्षीय कार्यवाही व प्रस्ताव को वीटो कर देगी।
ज्ञात रहे कि इससे पहले फ्रांसीसी अधिकारियों ने घोषणा की थी कि वे एक ऐसे नये प्रस्ताव के संबंध में वार्ता कर सकते हैं जिसमें शांति के लिए सीमाओं और मापदंडों को निर्धारित किया जा सकता है।
फ्रांस की सरकार पश्चिमी किनारे और अवैध अधिकृत कुद्स में जायोनी शासन के निर्माण कार्यों के विरुद्ध सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश करना चाहती है। MM