अमेरिकी हमलों में 54 आम नागरिक मारे गये
मारे जाने वाले व्यक्तियों की संख्या इससे बहुत अधिक है जो आधिकारिक तौर से पेश की जा रही है।
अमेरिकी सेना ने एक विज्ञप्ति में स्वीकार किया है कि दाइश के विरुद्ध अमेरिकी नेतृत्व में बने गठबंधन के हमले में जारी वर्ष के 31 मार्च से 22 अक्तूबर तक सीरिया और इराक में 54 आम नागरिक मारे गये हैं।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस विज्ञप्ति के अनुसार जुलाई महीने में सीरिया के उत्तर में स्थित मनबिज शहर के निकट केवल एक हमले में 24 आम नागरिक मारे गये थे।
अमेरिका की अगुवाई में दाइश विरोधी बने तथाकथित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो साल में इस गठबंधन ने 170 से अधिक आम नागरिकों की हत्या कर दी।
ग़ैर आधिकारिक रिपोर्ट इस बात की सूचक है कि अमेरिका की अगुवाई में इराक और सीरिया में मारे जाने वाले व्यक्तियों की संख्या इससे बहुत अधिक है जो आधिकारिक तौर से पेश की जा रही है।
अमेरिका और उसके घटक देशों को आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले में ध्यान योग्य सफलता नहीं मिली है।
अमेरिका की अगुवाई में बने गठबंधन ने सुरक्षा परिषद, दमिश्क और बगदाद की अनुमति के बिना इराक और सीरिया में हवाई हमलों को आरंभ कर रखा है। MM