पूर्वी दमिश्क़ के 13 क्षेत्रों से आतंकी फ़रार
सीरिया में रूस के शांति केन्द्र ने घोषणा की है कि सरकार और सशस्त्र गुटों के मध्य होने वाली सहमति के आधार पर पूर्वी दमिश्क़ के कुछ क्षेत्रों से आतंकी निकल गये हैं।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, शांति केन्द्र ने कहा है कि पूर्वी दमिश्क़ के ख़ान शैख़ और 12 क्षेत्रों से सशस्त्र गुटों के निकलने के बाद यह क्षेत्र पूर्ण रूप से शांत क्षेत्र हो गये हैं।
लाज़ेक़िया की हमीमीम सैन्य छावनी में मौजूद इस केन्द्र ने अपने बयान में कहा है कि लगभग 3010 सशस्त्र गुट 28 नवंबर से पहली दिसंबर तक ख़ान शैख़ से निकल कर इदलिब प्रांत की ओर चले गये। इदलिब प्रांत पर अब भी सशस्त्र गुटों का नियंत्रण है।
रशा टूडे ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आशा है कि अगले कुछ दिनों के दौरान सौ अन्य सशस्त्र लोग इदलिब प्रांत की ओर चले जाएंगे।
इस केन्द्र ने अपने बयान में कहा है कि सशस्त्र गुटों ने अपने हथियार और सैन्य उपकरण सरकारी अधिकारियों के हवाले कर दिए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर तल शहर में भी सरकार और विरोधियों के मध्य सहमति हुई जिसके बाद सशस्त्र गुट वहां से निकल गये। यह शहर 2012 से नुस्रा फ़्रंट, अहरारुश्शाम और सैफ़ुश्शाम के नियंत्रण में था। (AK)