दाइश के चंगुल से पूर्वी हलब के कुछ अन्य क्षेत्र स्वतंत्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30331-दाइश_के_चंगुल_से_पूर्वी_हलब_के_कुछ_अन्य_क्षेत्र_स्वतंत्र
सीरिया की सेना उत्तरी सीरिया के पूर्वी हलब के अन्य क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ०३, २०१६ २३:५९ Asia/Kolkata
  • दाइश के चंगुल से पूर्वी हलब के कुछ अन्य क्षेत्र स्वतंत्र

सीरिया की सेना उत्तरी सीरिया के पूर्वी हलब के अन्य क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सेना ने शनिवार को पूर्वी हलब के जज़मानी क्षेत्र को दाइश के आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है जबकि सेना ने इसी प्रकार हलवानिया क्षेत्र की इमारतों और मोहल्लों पर भी नियंत्रण कर लिया और सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार पूर्वी हलब की ओर जाने वाले रास्तों, रास्ते में पड़ने वाली इमारतों और करमाअलक़रताजी क्षेत्र के कुछ इलाक़ों आतंकियों से भीषण झड़पों के बाद स्वतंत्र करा लिया।

ज्ञात रहे कि पूर्वी हलब में सेना की प्रगति से बौखलाए आतंकियों के स्वामी आतंकियों को बचाने के हर प्रयास कर रहे हैं।

सीरिया में 2011 से सऊदी अरब, अमरीका और उसके घटकों के समर्थक आतंकियों ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार गिराने के लिए आतंकवादी कार्यवाहियां आरंभ कीं। (AK)