बग़दाद, कार बम धमाके में कम से कम 9 की मौत
Dec ०३, २०१६ २१:१३ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक कार बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है।
शनिवार को घटने वाली इस आतंकवादी घटना में 13 लोग घायल भी हुए हैं।
इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।
हालांकि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश इससे पहले भी बड़े पैमाने पर आम नागरिकों को निशाना बनाता रहा है, ख़ास तौर से मूसिल में इराक़ी सेना के अभियान के बाद से तकफ़ीरी आतंकवादी बौखलाए हुए हैं।
इस बीच, मूसिल के अलक़ादेसिया इलाक़े में दाइश ने एक टैंकर बम का धमाका करके कम से कम 24 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। msm
टैग्स