अल-बग़दादी मूसिल छोड़कर फ़रार
Dec ०३, २०१६ २१:२४ Asia/Kolkata
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश अपने सरग़ना अबू बक्र अल-बग़दादी की मौत के डर से उसका उत्तराधिकारी चुनने के लिए प्रयास कर रहा है।
शनिवार को सीरिया ऑबज़र्वेटरी ग्रूप की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया में दाइश के बड़े सरग़ना अबू उमर शीशानी, अबुल हीजा तूनुसी और अबू उसामा तूनुसी मारे जा चुके हैं।
इससे पहले इराक़ में आतंकवाद विरोधी बल के प्रवक्ता सबाह नोअमान ने बताया था कि बग़दादी मूसिल छोड़कर बादोश की ओर जा चुका है और अब वह मूसिल में नहीं हैं।
नोअमान के मुताबिक़, मूसिल से फ़रार होते समय बग़दादी ने कई आम नागरिकों को मानवीय ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। msm
टैग्स