इराक़, दो आत्मघाती बम धमाकों में कई लोग हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30424-इराक़_दो_आत्मघाती_बम_धमाकों_में_कई_लोग_हताहत
इराक़ के सुलेमानिया में दो आतंकवादी बम धमाकों में कई लोग हताहत और घायल हो गए हैं, हताहतों और घायलों की सही संख्या के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१६ २१:१९ Asia/Kolkata
  • इराक़, दो आत्मघाती बम धमाकों में कई लोग हताहत

इराक़ के सुलेमानिया में दो आतंकवादी बम धमाकों में कई लोग हताहत और घायल हो गए हैं, हताहतों और घायलों की सही संख्या के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। 

रविवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, उत्तरी इराक़ के सुलेमानिया प्रांत में दो आत्घाती हमलावरों ने विस्फ़ोटक बैल्ट को धमाके से उड़ा दिया।

सुलेमानिया के उप गवर्नर नासेह हसन ने कहा है कि तीन आत्मघाती हमलावरों में से दो ने उस समय ख़ुद को धमाके से उड़ा दिया, जब सुरक्ष बलों ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया था।

तीसरे आत्मघाती हमलावर को इराक़ी सैनिकों ने इससे पहले कि वह विस्फ़ोटक बैल्ट में धमाका करता मार गिराया।

इस बीच, अलबद्र स्वयं सेवी बल ने बताया है कि तलअफ़र एयरपोर्ट के निकट स्थित ऐनुलहिसान गांव पर दाइश के हमले को नाकाम बना दिया गया है। msm