बगदाद में धमाका, दस हताहत व घायल
Feb २५, २०१६ १७:०९ Asia/Kolkata
इराक की राजधानी बगदाद में दो बम धमाकों में 5 लोग मारे गये और 10 से अधिक घायल हो गये हैं।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार यह धमाके गुरुवार को बगदाद की तारिमिया कॅालोनी में हुए और इसमें 3 आम नागरिक मारे गये।
दो अन्य नागरिक बगदाद के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में होने वाले धमाके में मारे गये और 5 अन्य घायल हो गये।
इसी मध्य इराक के फल्लूजा नगर में दाइश के आतंकवादियों ने 4 इराकी नागरिकों की हत्या कर दी ।
आतकंवादियों ने इस नागरिकों पर इराकी सेना के लिए जासूसी का आरोप लगाया था।
इराक में निरंतर पराजय के बाद दाइश के आतंकवादियों ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में नागरिकों की तेज़ी के साथ हत्या आरंभ कर दी है। (Q.A.)
टैग्स