यौन दुराचार में डूबा इस्राईली समाज
ज़ायोनी मीडिया इस्राइली प्रधान मंत्री के कार्यालय के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी के यौन दुराचार में लिप्त होने की सूचना दे रहे हैं। यह अधिकारी कार्यकाल के दौरान यौन दुराचार में लिप्त रहा है।
ज़ायोनी पुलिस ने इस अधिकारी को इस मामले में घर में नज़रबंद कर दिया है।
ज़ायोनी वेबसाइट वाला ने गुरुवार की सुबह इस बात से पर्दा उठाया कि इस्राइली मंत्रीमंडल केनेस्ट के एक सदस्य के ख़िलाफ़ ऐसे दस्तावेज़ मिले हैं जिससे लगता है कि उन पर यौन दुराचार के कुछ मामलों में लिप्त होने का आरोप है।
फ़िलिस्तीन इन्फ़ॉर्मेशन सेंटर के अनुसार, कुछ ज़ायोनी औरतों ने गवाही दी है कि केनेस्ट के इस सदस्य ने महिलाओं के शोषण के साथ उनके साथ बलात्कार किया है।
ज़ायोनी मीडिया के अनुसार, यौन प्रकरण में सिर्फ़ राजनेता ही नहीं बल्कि वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी लिप्त हैं।
इन मीडिया स्रोतों के अनुसार, जनरल उफ़ेक बूख़्रेस ने अपने अधीन कई महिलाओं के साथ बलात्कार किया है। जनरल उफ़ेक इस्राइली सेना के ऑप्रेशनल विभाग के अध्यक्ष के लिए नामित हुए थे। ज़ायोनी सेना के इस जनरल को सैन्य अदालत के न्यायवादी के सामने अपने अपराध को स्वीकार करने और क्षमा मांगने के बदले में पदावनती दी गयी।
ग़ौरतलब है कि उफ़ेक बूख़्रेस को ज़ायोनी सेना के संयुक्त कमान के अध्यक्ष गैडी इज़नकोट के आदेश पर सेना से निकाल दिया गया। (MAQ/N)