मूसिल से भाग खड़ा हुआ अलबग़दादी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30556-मूसिल_से_भाग_खड़ा_हुआ_अलबग़दादी
स्वंयभू ख़लीफ़ा अलबग़दादी अपने कई सरग़ना साथियों के साथ मूसिल से फ़रार होकर सीरिया पहुंच गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०६, २०१६ ११:१५ Asia/Kolkata
  • मूसिल से भाग खड़ा हुआ अलबग़दादी

स्वंयभू ख़लीफ़ा अलबग़दादी अपने कई सरग़ना साथियों के साथ मूसिल से फ़रार होकर सीरिया पहुंच गया है।

इराक़ के नैनवा प्रांत के स्थानीय सूत्रों के अनुसार युद्ध के मोर्चे पर सेना और स्वयंसेवी बलों के हाथों भारी पराजय के बाद दाइश ने अपने लड़ाकों को मूसिल से फ़रार होने का निर्देश दिया था।  दाइश का मुखिया, पश्चिमी नैनवा प्रांत के सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र अलबेआज में अपने कुछ साथियों के साथ छिप गया है।

मूसिल की स्वतंत्रता के अभियान के कमान्डर नज्म अलजबूरी ने आतंकियों की विषम परिस्थितियों और रणक्षेत्र में सेना के हाथों उनकी पराजय की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस वर्ष दाइश के हाथों मूसिल पूर्ण रूप से स्वतंत्र हो जाएगा।

ज्ञात रहे कि मूसिल में सेना और स्वयंसेवी बलों की प्रगति और आतंकियों के विरुद्ध सेना के घेरे के तंग होने से दाइश के कई आतंकवादी सरग़ना अपने साथियों के साथ मूसिल से फ़रार हो चुके हैं।

इसी मध्य आतंकवाद निरोधक दल ने पूर्वी मूसिल के अलअलाम मोहल्ले को दाइश के चंगुल से स्वतंत्र करा लिया है। इस सूत्र का कहना है कि सेना ने इस कार्यवाही में दाइश के बम बनाने के एक कारख़ाने,सैन्य उपकरणों को स्थानांतरित करने और फ़रार होने के लिए प्रयोग होने वाली चार सुरंगों का पता लगाया है।

अब्दुल वह्हाब साएदी ने बताया कि सेना ने दाइश के पेट्रोलियम मंत्री असअद अबू एज़ाम को नैनवा प्रांत में एक कार्यवाही के दौरान मौत के घाट उतार दिया। (AK)